उत्तर प्रदेश

वायु गुणवत्ता सुधारने को नगर निगम ने तेज किया अभियान, मुख्य मार्गों से हटाई जा रही धूल


पांचों जोन में रोस्टर के अनुसार चल रहा धूल मुक्त अभियान, पानी के छिड़काव के साथ सीएंडडी वेस्ट पर भी कार्रवा

मनस्वी वाणी। संवाददाता
गाजियाबाद। शहर में वायु गुणवत्ता सुधारने और प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर आधुनिक मशीनों से पानी का छिड़काव करने के साथ ही सड़कों से धूल हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग को धूल मुक्त अभियान में तेजी लाने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोडर मशीनों और सफाई मित्रों की मदद से सड़कों के किनारे जमा धूल को हटाया जा रहा है। वहीं, निर्माण विभाग को निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट के निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से पांचों जोन में रोस्टर के अनुसार अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही आधुनिक उपकरणों के माध्यम से प्रतिदिन प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे धूल के कण हवा में न फैलें।  नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी संबंधित विभागों को कार्ययोजना के तहत जिम्मेदारी सौंपी गई है। धूल नियंत्रण के लिए नियमित सफाई, पानी का छिड़काव और सीएंडडी वेस्ट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास पानी का छिड़काव करें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम के साथ-साथ जनसहभागिता भी बेहद जरूरी है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button