अपराधगाजियाबाद

राज्यमंत्री बनकर कर ठगी का मामला

खुद को भारत सरकार का राज्यमंत्री बताकर आधा दर्जन लोगों से 20 से 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप,

  • पीड़ित काट रहे दर दर की ठोकर
  • FCI में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
  • फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए
  • खुद को भारत सरकार का राज्यमंत्री बताकर आधा दर्जन लोगों से 20 से 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप, 
  • पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ग्रामीण से की शिकायत

गाजियाबाद । भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को भारत सरकार का राज्यमंत्री बताकर और सरकारी पद का रौब दिखाकर करीब आधा दर्जन लोगों को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने लोगों को प्रतिनिधि पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर कथित फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए और उनसे करीब 20 से 25 लाख रुपये वसूल लिए।

दरअसल मामला मसूरी थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित नदीम पुत्र अख्तर निवासी मसूरी ने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ग्रामीण को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की शिकायत की है। पीड़ित नदीम का आरोप है कि इमरान खान नामक व्यक्ति ने खुद को भारत सरकार में राज्यमंत्री बताकर लोगों के सामने अपना प्रभाव जमाया। इतना ही नहीं उसने लोगों को अपने प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करने का भरोसा दिलाया और नियुक्ति पत्र भी जारी किए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने सरकारी नौकरी और प्रतिनिधि बनाए जाने का झांसा देकर करीब आधा दर्जन लोगों से अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपये वसूल किए। जब पीड़ितों को दिए गए नियुक्ति पत्रों की संबंधित स्तर पर जांच कराई गई तो वे कथित तौर पर फर्जी निकले। इसके बाद पीड़ितों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। आरोप है कि जब पीड़ितों ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगने और नियुक्ति पत्रों के संबंध में जवाब लेने का प्रयास किया तो वह फोन उठाने से भी बचने लगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने करीब 20 से 25 लाख रुपये की रकम हड़प ली है। इस मामले में नदीम ने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ग्रामीण को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह का मामला मेरे प्रकाश में आया है और पीड़ित द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है। शिकायती पत्र के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो इस मामले में शातिर नटवरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हवालात का रास्ता दिखाने का कार्य किया जाएगा। फिलहाल इस मामले की जांच एसीपी मसूरी को सौंपी गई है और जल्द ही इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का कार्य किया जाएगा।

हालांकि अब देखना होगा कि पुलिस जांच में इस कथित फर्जी नियुक्ति पत्र और लाखों रुपये की ठगी के मामले में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button