अपराधराष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में वरिष्ठ माओवादी नेता समेत 9 कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। आंध्र प्रदेश में वरिष्ठ माओवादी नेता चेल्लुरी नारायण राव उर्फ सुरेश ने 8 अन्य कैडरों के साथ आत्मसमर्पण किया।

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला लगातार तेज हो रहा है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश में वरिष्ठ माओवादी नेता चेल्लुरी नारायण राव उर्फ सुरेश ने 8 अन्य कैडरों के साथ डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

सुरेश पर करीब 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को सरकार की नीति के तहत पुरस्कार और तत्काल राहत राशि प्रदान की गई। इस दौरान ऑपरेशनल टीमों ने INSAS, SLR, 303 राइफल, BGL समेत 19 हथियार डीजीपी के सामने प्रदर्शित किए।

डीजीपी ने SIB, ग्रेहाउंड्स और जिला पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लगातार अभियानों के चलते राज्य में भूमिगत माओवादी कैडरों की संख्या अब शून्य तक पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक, पिछले एक वर्ष में 7 मुठभेड़ों में 18 नक्सलियों को निष्क्रिय किया गया, 50 कैडरों को गिरफ्तार किया गया और 120 से अधिक हथियार व कई हथियार डंप बरामद किए गए हैं।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button