Uncategorized

आगामी 8 फरवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन के मुख्य वक्ता होंगे एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय 

राजनगर में 8 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन 

राजनगर हिन्दू सम्मेलन में समाज की चुनौतियों पर होगा विचार विमर्श 

 गाजियाबाद। सकल हिन्दू समाज के द्वारा राजनगर सेक्टर 3 के पार्क में आगामी 8 फरवरी को डाo के पी गुप्ता की अध्यक्षता में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसके मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय होंगे । 

इस सम्मेलन में हिंदू एकता की चेतना जाग्रत करने व संबंधित चुनौतियों के बारे में विचार विमर्श होगा | अध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आज हिन्दू समाज की एकता के उद्देश्य प्राप्ति में कई प्रकार की चुनौतियां हैं जिनके समाधान के प्रति लोगों को जागरूक करना और हिंदू एकता के उद्देश्य प्राप्ति के संबंध में विचार विमर्श करना ही इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय का व्याख्यान व मार्गदर्शन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण व प्रेरणा दायक सिद्ध होगा। हिंदू सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन प्रातः 11 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन से पूर्व 6 फरवरी को सेक्टर 9 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से राजनगर में एक विशाल बाइक कार रैली भी निकाली जाएगी |

 प्रेस वार्ता के मौके पर समिति के सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, राज नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए डीके गोयल, राज नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, पीके गुप्ता, राकेश चावला, किरन मक्कड़, गगन अरोड़ा, सौरभ गर्ग, देवेन्द्र हितकारी, रेखा अग्रवाल, ममता गुप्ता, धुरेन्द्र कुमार गोयल, अमरीश कुमार त्यागी, जेपी राणा, किरन मक्कड़ , विनोद गोयल, आदि उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button