
मोदीनगर i नया ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर पुराना ट्रैक्टर हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। गांव मकरमतपुर सिखैड़ा निवासी अंकित कुमार ने बताया कि फरवरी 2025 में मेरे पास एक व्यक्ति आया। उसने कहा कि एजेंसी पर पुराने ट्रैक्टर देकर नया ट्रैक्टर लेने का आफर चल रहा है। इसके बाद अंकित ने अपना पुराना ट्रैक्टर दे दिया। अब एजेंसी संचालक ना तो पुराना ट्रैक्टर वापस दे रहा और ना ही नया। पीड़ित को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीकर सिंह एजेंसी मलिक निवासी हापुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।



