अध्यात्मगाजियाबादमोदीनगर

महामाया देवी मंदिर परिसर में नवरात्र में पहले दिन 40 हजार श्रद्वालु पहुंचे

- भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने फीता काटकर किया मेले का शुभारंभ

मोदीनगर,संवाददाता।
गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में गुरुवार को पहले नवरात्रे पर प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ पडा। पहले दिन 40 हजार से अधिक श्रद्वालु मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ,पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर मेले का शुभारंभ किया। मेले परिसर की 120 सीसीटीवी कैमरों से निगेबानी की जा रही है।
                          गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में चैत्र मास में पहले नवरात्र में मेले लगता है। गुरुवार को  पहले नवरात्र पर सुबह चार बजे से पहले माता शीतला देवी को स्नान कराकर श्रंगार किया। इसके अलावा मुख्य पुजारी पंड़ित देवेंद्र कुमार ने पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की। इसके बाद श्रद्वालुओं ने प्रसाद चढ़ाना शुरू कर दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार पहले दिन से सुबह से शाम तक 40  हजार से अधिक श्रद्वालुओं ने प्रसाद चढ़ाया है। उन्होने बताया कि अब तक  ग्यारह हजार से अधिक जोत श्रद्वालु लेकर जा चुके है। छठी से लेकर नवमी तक अधिक भीड़ रहती है।
फीता काटकर किया गया मेले का शुभारम्भ:
महामाया देवी मंदिर में लगने वाले मेले का शुभारंभ गुरुवार  दोपहर एक बजे के आसपास भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया,पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली,तहसीलदार रजत कुमार,एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा,व अधिशासी अधिकारी नरेन्द्र मोहन मिश्र ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद इन सभी मंदिर परिसर में पूजा की। इतना ही मंदिर में परिसर में स्थित वृटवक्ष पर भी फूल चढ़ाकर शहीदों को श्रद्वांजलि भी दी। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मेले का निरीक्षण कर जरुरी दिशा निर्देश िए।
एनसीआर सहित उत्तर भारत से आते है श्रद्वालु:
महामाया देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में एनसीआर पश्चिमी उत्तर प्रदेश ,दिल्ली,राजस्थान व हरियाणा से श्रद्वालु आकर पूजा अर्चना करते है। इस बार मेले में बीस लाख से अधिक श्रद्वालुओं के आने की सम्भावना जताई जा रही है। नगर पालिका परिषद द्वारा मेले में व्यापक इंतजाम किए गए है। मंदिर परिसर से दो किलोमीटर दूर पांच पार्किग स्थल बनाए गए है।  पार्किग में वाहन खडे़ करके श्रद्वालु पैदल ही मंदिर तक जा सकते है।
दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा लम्बा जाम:
मेले के पहले दिन ही वाहनों की अधिकत्ता होने के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। सीकरी खुर्द मार्ग रेलवे फाटक से वाहन की लाइन दिल्ली मेरठ मार्ग तक पहुंच गई। सुबह छह बजे से लगा जाम शाम तक लगा रहा। जाम के चल्ते वाहनों की दो किलोमीटर लम्बी लाइन लगी रही।
सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से रखी जा रही नजर:
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा   ने बताया कि मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसके अलावा ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। मंदिर परिसर के आसपास 522 पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। उन्होने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी भी तैनात किया गया है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button