
गाजियाबाद। मोहन नगर जोन अंतर्गत चल रहे सी एम ग्रिड फेस 1 के कार्यों का अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी नगर विकास उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीईओ अरविंद श्रीवास्तव द्वारा जायजा लिया गया मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता देशराज, सहायक अभियंता गणेसी लाल, अवर अभियंता विनोद व अन्य टीम निर्माण विभाग से उपस्थित रही, मोहन नगर चौराहे से लेकर हिंडन एयर फोर्स चौराहे तक 1.72 km रोड पर चल रहे कार्य, नागद्वार से हिंडन एलिवेटेड रोड 1km के कार्य का चार्ज लिया गया तथा तीन माह के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए l
नागद्वार से एलिवेटेड रोड तक का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, मोहन नगर चौराहे से हिंडन एयर फोर्स तक चल रहे कार्य में अवस्थापना सुविधा को अंडरग्राउंड किया जा चुका है, पानी बिजली की लाइन को भी अंडरग्राउंड किया जा चुका है इसके अलावा OFC को भी अंडरग्राउंड किया जा चुका है, 40 करोड़ से दोनों सड़कों के सुधार का कार्य तेजी से चल रहा है सी एम ग्रिड के अंतर्गत रोड को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने के साथ-साथ फुटपाथ को भी पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए व्यवस्थित किया जा रहा है साथ ही सौंदर्य करण का कार्य भी कराया जा रहा है, अप्रैल माह में कार्य पूर्ण करने हेतु योजना है जिसके क्रम में रफ्तार दी जा रही है मुख्य अभियंता निर्माण द्वारा बताया गया कि ग्रैप के हटते ही निर्धारित समय में कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा l
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार सी एम ग्रिड फेस 1 के कार्यों पर लगातार मॉनिटरिंग जारी है तथा ट्रैफिक बाधित ना करते हुए कार्यों को सरलता से किया जा रहा है मोहन नगर जोन के साथ-साथ इंदिरापुरम में भी सी एम ग्रिड फेस 2 के कार्य को योजना के क्रम में बढ़ाया जा रहा है जिसमें क्षेत्रीय निवासियों का सहयोग भी निगम को मिल रहा है जो की सराहनीय है l



