नई दिल्ली

एनएचएआई 40,000 किमी राजमार्ग नेटवर्क पर एआई आधारित डैशकैम निगरानी प्रणाली शुरू करेगा

एनएचएआई 40,000 किमी राजमार्ग नेटवर्क पर एआई आधारित डैशकैम निगरानी प्रणाली शुरू करेगा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई लगभग 40 हजार किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर संचालन और प्रबंधन के लिए एआई संचालित डैशकैम निगरानी प्रणाली शुरू करेगा। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि यह पहल एआई और मशीन लर्निंग (एमएल) का लाभ उठाकर देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लिए उच्च-तकनीकी, डेटा-आधारित संचालन और रखरखाव को बढ़ावा देगी। इस परियोजना का उद्देश्य उच्च-गुणवत्ता वाली तस्वीर और वीडियो डेटा का उपयोग करके निगरानी और सड़क स्थिति के आकलन को बेहतर बनाना है। सभी मार्गों का व्यापक साप्ताहिक सर्वेक्षण करने के लिए पेट्रोल वाहनों पर विशेष डैशबोर्ड कैमरे लगाए जाएंगे। मंत्रालय ने बताया कि अपनाई गई पद्धति में क्षतिग्रस्त रोड़, क्रैश बैरियर और खराब स्ट्रीटलाइट्स की सही समय पर पहचान करना भी शामिल होगा।

मंत्रालय ने बताया कि व्यवस्थित डेटा निगरानी सुनिश्चित करने के लिए देश भर में रणनीतिक रूप से पांच ज़ोन बनाए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह डैशबोर्ड डेटा प्रबंधन, एआई विश्लेषण और इंटरैक्टिव विज़ुअलाइज़ेशन के लिए एक विशेष आईटी प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि एआई द्वारा उत्पन्न परिणामों की निर्बाध निगरानी और कमियों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने के लिए यह डेटा एनएचएआई के लेक प्लेटफॉर्म में एकत्रित किया जाएगा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button