उत्तराखंडनई दिल्ली

गीत ‘टट्टीरी’ पर बादशाह ने राष्ट्रीय महिला आयोग से मांगी माफी

नई दिल्ली: गायक बादशाह ने आयोग के सामने कहा कि वे महिलाओं और समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे। साथ ही महिला सशक्तिकरण पर एक सकारात्मक गीत 4 महीने के भीतर प्रस्तुत करेंगे।

 राष्ट्रीय महिला आयोग ने गीत “टट्टीरी” के संबंध में लिए गए स्वतः संज्ञान के मामले में आज सुनवाई की। इस दौरान गीत “टट्टीरी” पर बादशाह ने राष्ट्रीय महिला आयोग से मांगी माफी और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती ना करने की बात कही। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता विजया रहाटकर ने कहा कि टट्टीरी गीत के बोल और उसका प्रस्तुतीकरण महिलाओं की गरिमा और शालीनता को ठेस पहुँचाने वाला है, लिहाजा उन्होंने इस गीत से महिलाओं की गरिमा को हुई क्षति पर गहरा दुःख जताया और संबंधित पक्षों को भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा ना करने के कड़ी चेतावनी दी। वहीं संबंधित पक्षों ने आयोग के सामने लिखित रूप में बिना शर्त माफी मांगी और समाज को हुए नुकसान पर खेद जताया। गायक बादशाह ने आयोग के सामने कहा कि वे महिलाओं और समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे। साथ ही महिला सशक्तिकरण पर एक सकारात्मक गीत 4 महीने के भीतर प्रस्तुत करेंगे। सुनवाई के दौरान आदित्य प्रतीक सिंह उर्फ बादशाह, निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह और निर्मता हितेन मौजूद रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button