
दीपक त्यागी मोदीनगर,संवाददाता।
गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में छठे दिन श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को 60 हजार से अधिक श्रद्वालुओं ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर भवन परिसर में अधिक भीड़ होने के चलते एक एक युवती बेहोश हो गई।
गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में शनिवार को छठे दिन पर भी श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। साफ सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। मंदिर भवन के मुख्य गेट के सामने बारिश का पानी भरने से कीचड़ बन गई। कीचड होने के कारण श्रद्वालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मंदिर परिसर में अधिक श्रद्वालु आने के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसके चलते हरियाणा के गुरुग्राम से आई युवती वंशिका बेहोश हो गई। पुलिस ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
दो किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर में पहुंचे श्रद्वालू:
सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर जाने के लिए चार मार्ग है। मंदिर परिसर से दो किलोमीटर पहले ही पार्किग स्थल बनाए गए है। मेले में आने वाले श्रद्वालुओं के वाहन पार्किग स्थल में खडे कराए जा रहे है। पार्किग स्थल से मंदिर तक श्रद्वालू पैदल ही जा रहे है। पैदल चलने में बुजुर्ग ,दिव्यांग ,महिला व बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। पैदल जाने वाले श्रद्वालुओं के लिए पालिका परिषद द्वारा पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं की गई। उपजिलाधिकारी अजित सिंह ने बताया कि सीकरी मेला ठीक तरीके से चल रहा है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए नगर पालिका परिषद से कहा गया है। मंदिर के सामने बनी कीचड़ को साफ कराने के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी को कहा गया है।



