
खेकड़ा कस्बे के बालाजी मंदिर प्रांगण मे हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे आयोजित रात्रि जागरण मे श्रद्धा और उल्लास का अनूठा नजारा देखने को मिला। पूरी रात मंदिर परिसर बजरंग बली के जयकारो और भक्ति गीतो से गूंजता रहा। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
जागरण मे भजन गायको ने अपनी मधुर प्रस्तुतियो से श्रद्धालुओ को भावविभोर कर दिया। भक्ति मे सराबोर महिलाओ ने भजनो की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। रातभर चले इस आयोजन मे भक्तो की आस्था और ऊर्जा साफ झलकती रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, रोहित यादव, धर्मवीर यादव, गौतम कौत्स और बबली यादव समेत अन्य श्रद्धालुओ का सराहनीय सहयोग



