अध्यात्म

असम के श्रमिक पहली बार अयोध्या पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहरी चाय बागान के 30 श्रमिक पहली बार अयोध्या पहुंचे। दल में 25 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल रहे। सुबह आगमन पर कारसेवक पुरम में स्वागत हुआ, इसके बाद श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान कर हनुमानगढ़ी, नागेश्वर नाथ मंदिर, दशरथ महल, कनक भवन और राम जन्मभूमि में दर्शन किए। श्रमिकों ने बताया कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान काशी और अयोध्या दर्शन के सुझाव से यह यात्रा संभव हुई। श्रद्धालुओं ने अयोध्या में बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। यह यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि उन श्रमिकों के लिए एक ऐतिहासिक अनुभव भी साबित हुई, जिन्होंने पहली बार अपने जीवन में अयोध्या धाम के दर्शन किए। बाइट- दिलीप, श्रद्धालु, असम  बाइट – चुटिमुनी मूडा, श्रद्धालु, असम  बाइट-  मीना तीति, श्रद्धालु, असम

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button