
- :हादसे के बाद ट्रेन छह मिनट तक खड़ी रही
- मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर।मुरादनगर रेलवे स्टेशन से पहले वंदे भारत ट्रेन की चपेट में पशु आ जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में पशु की मौत हो गई। हादसे के बाद छह मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। रेलवे कर्मचारियों ने हिंदू संगठन के कार्यकताओं के साथ मिलकर उसे ट्रेन के सामने से हटा दिया। वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार शाम छह बजे दिल्ली से देहरादून जा रही थी। जब ट्रेन शुक्रवार शाम 6:52 बजे धेदा रेलवे फाटक से आगे पहुंची तो अचानक ट्रेन के सामने सांड़ आ गया। सांड ट्रेन के अगले हिस्से में फस गया। करीब दो सौ मीटर तक ट्रेन पशु को लेकर घसीटता चली गई। इसके बाद इसकी सूचना मुरादनग स्टेशन अधीक्षक को दी गई। सूचना के बाद मौके पर रेलवे कर्मचारी पहुंचे और पशु को किसी तरह ट्रेन के अगले हिस्से से बाहर निकाला। इसी बीच गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष गुलशन राजपूत अपने साथियों के साथ पहुंच गए। शाम 6:58 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। गुलशन राजपूत ने बताया कि पशु को सम्मान सहित गड्डा खोदकर दफना दिया गया है। इस मौके पर अंकित यादव, शिवम चौधरी, सागर त्यागी आदि मौजूद रहे। स्टेशन मास्टर कमलेश कुमार ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन की चपेट में पशु आ गया था। जिस कारण ट्रेन छह मिनट तक खड़ी रही। पशु को हटाकर ट्रेन के आगे के लिए रवाना किया गया।



