खेल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक बेकार, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया

जयपुर, । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 36वें मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने जयपुर के सवाई मानसिंग स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 37 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली और 36 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से ईशान किशन ने 74 और अभिषेक शर्मा ने 57 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासन ने 29 रन का अहम योगदान दिया।

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2 विकेट चटकाए।

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि राजस्थान रॉयल्स बेहतर नेट रन रेट के अभाव में चौथे स्थान पर खिसक गई। दोनों टीमों के अब 10-10 अंक हैं, लेकिन हैदराबाद आगे है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button