
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के भूड़ गढ़ी रोड पर सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे अपने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी भाई को चंद घन्टो में ही छुरी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने कबूला कि मृतक युवक के उस पर 500 रुपए उधार थे और वह अपने पैसे मांग रहा था। जिस कारण दोनों में इस बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद के चलते उसने छुरी से उसकी हत्या कर दी। एसीपी भास्कर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मसूरी पुलिस ने हत्या की घटना का 10 घण्टे में सफल खुलासा करते हुये नामजद वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार कर उसकी निशादेही से घटना में इस्तेमाल नाजायज छुरी बरामद की है। दरअसल 27अप्रेल 2026 को समय करीब 14.45 बजे वादिया का पति गुलफाम सब्जी की ठेली लेकर एक मीट फैक्ट्री की पुलिया वाले गेट के पास आ रहे थे। तभी वादिया का बहनोई आरिफ पुत्र अनवार निवासी मौहल्ला टंकी वाला शाहजहांपुर थाना किठौर जनपद मेरठ हाल पता इरफान के मकान रेलवे रोड मसूरी थाना मसूरी के साथ वाद विवाद करने लगा। इसी बीच धारदार नुकीली चीज से वादिया के पति गुलफाम पर वार करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी डासना ले जाया गया । जहाँ चिकित्सकों द्वारा घायल गुलफाम को मृत घोषित कर दिया । जिसके सम्बन्ध में वादिया की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मसूरी पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। मसूरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हत्या करने वाला हत्यारोपी आरिफ पुत्र अनवार को थाना क्षेत्र मसूरी भूडगढी बम्बे से गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशादेही से घटना में इस्तेमाल एक छुरी बरामद की गई है।
आरोपी आरिफ ने घटना के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि वह टंकी के पास कस्बा शाहजहांपुर थाना किठौर जनपद मेरठ का मूल निवासी है तथा वर्तमान में पिछले करीब 10 वर्ष से इरफान के मकान स्टेशन रोड कस्बा मसूरी में अपने परिवार के साथ रहता है। मेरे चार बच्चे है तथा मैं एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता हूं। मेरा साडू गुलफाम जो मेरे सगे चाचा का लडका भी है वह भी मेरे ही मौहल्ले में रहता है तथा वर्तमान में मेरा साडू भी है और अपने परिवार के साथ मेरे घर के पास किराये पर ही रहता है तथा वह सब्जी बेचने का काम करता है और हम दोनों को शराब व खाने पीने का शौक है। सोमवार को मेरा साडू गुलफाम भूडगडी की तरफ बम्बे के पास सब्जी बेच रहा था। मैं भी उधर फैक्ट्री की तरफ गया था तो मैं अपने साडू से खाने के लिये खीरा मांगने लगा तो मेरे साडू गुलफाम ने गुस्से में मुझसे कहा कि पहले 500 रुपये उधार वाले दो तब खीरा दूंगा, मेरे बार बार मांगने पर वह मुझे बिना पैसे के खीरा नही दे रहा था। इस पर मुझे गुस्सा आ गया था और मैंने आवेश में आकर चाकू से अपने साढू गुलफाम पर वार कर दिये जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर वही रास्ते पर गिर पर पड़ा था। डर की वजह से मैं उसे वही छोडकर भाग गया था तथा जिस चाकू से मैंने अपने साढू गुलफाम पर वार किया था वह चाकू मैंने आपको अभी बरामद कराया है। मृतक गुलफाम पर थाना किठौर जनपद मेरठ में दो अभियोग पंजीकृत है आरोपी के कब्जे से एक छुरी बरामद हुई है।



