गाजियाबाद

वेंकट हाल और होटल संचालक हो जाये होशियार

, अगर शादी समारोह के वाहन सड़क पर खड़े मिले तो होगी कार्यवाही, ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर ब्लूप्रिंट तैयार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर रखने का कार्य किया जा रहा है। वही जाम जैसी समस्या के निस्तारण के लिए पुलिस के अधिकारियों को लगातार दिशा निर्देश देने का कार्य भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कमिश्नरेट में पुलिस के अधिकारी जाम जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रहे हैं। जहां ट्रैफिक पुलिसिंग को मजबूत किया जा रहा है। वही चप्पे चप्पे पर ट्रैफिक पुलिस जाम जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का कार्य करती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बैंकट हॉल और होटल संचालको के साथ मीटिंग कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश देने का कार्य किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस के अधिकारी द्वारा जिस तरह जाम की समस्या के निस्तारण के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। उससे आने वाले समय में कहीं ना कहीं जाम जैसी समस्या का निस्तारण होता हुआ भी नजर आएगा। हालांकि देखा जाता है कि नेशनल हाईवे और आसपास के इलाकों में सड़कों पर वेकेंट हाल होने से शादी समारोह के वाहन सड़कों पर खड़े हो जाते हैं, जिससे जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस के अधिकारियों द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में साफ और स्पष्ट तौर पर सभी संचालको को हिदायत और निर्देश दिए गए कि अगर किसी भी हालत में शादी समारोह के वाहन सड़कों पर खड़े मिले और जाम जैसी समस्या से आवागमन करने वाले लोगों को रूबरू होना पड़ा तो फिर कार्रवाई की जाएगी, यानी कि कानूनी कारवाई भी की जाएगी। इसी को लेकर वेंकट हाल  और होटल संचालको में हड़कंप का माहौल भी देखा गया है । पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस के अधिकारियो द्वारा मीटिंग के जरिए सभी अधीनस्थ कर्मचारी को भी निर्देशित किया गया कि सड़कों पर खड़े होने वाले वाहन किसी भी हालत में खड़े नहीं होने चाहिए और सड़कों पर होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए वाहनों को वाहनो को वहां से हटाने का कार्य करना चाहिए। अगर कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाए । जिससे कि जाम जैसी समस्या का निस्तारण भी किया जा सके, फिलहाल वेंकट हाल और होटल संचालको को हिदायत और निर्देश के बाद होटल संचालकों में बेचैनी साफ नजर आ रही है । क्योंकि शादी समारोह के दौरान होटल में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर वाहन खड़े हो जाने से जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है और आवागमन करने वाले लोगों को मिनट का सफर घंटे में तय करना पड़ता है। हालांकि नेशनल हाईवे पर अनगिनत ऐसे बैंकट हॉल और होटल हैं जहां पर शादी समारोह या अन्य कोई कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर वाहन खड़े रहते हैं। जिससे जाम जैसी समस्या का सामना आवागमन करने वाले लोगों को उठाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस के अधिकारियों द्वारा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है और होटल संचालको के अलावा वेंकट हॉल संचालक को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेशनल हाईवे के डासना के नेशनल हाईवे पर और गलियों में कई बैंकट हॉल है जो शादी कार्यक्रम या अन्य समारोह के दौरान सड़कों पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। लोगों पर निकलना भी दुभर हो जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए भी उच्च अधिकारियों को ध्यान रखना होगा। स्थानीय लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस के अधिकारियों की यह पहल बहुत अच्छी और जाम मुक्त रखने में काफी मददगार साबित होगी, क्योंकि शादी समारोह के दौरान सड़कों पर खड़े वाहन कहीं ना कहीं जाम जैसी समस्या से लोगों को रूबरू कराते हैं, जिस कारण लोगों को जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। 

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button