राजनीति

दिल्ली के बाद पश्चिम बंगाल में भी दिखा सांसद अतुल गर्ग का प्रभाव

भाजपा की रणनीति में अहम भूमिका, सात विधानसभा क्षेत्रों में संभाली जिम्मेदारी
मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे सांसद अतुल गर्ग का प्रभाव अब राष्ट्रीय स्तर पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। दिल्ली के बाद पश्चिम बंगाल में भी पार्टी की रणनीति में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेतृत्व द्वारा अतुल गर्ग को पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां पार्टी को सफलता मिली। इसके बाद उन्हें दिल्ली का सह-प्रभारी बनाया गया, जहां संगठनात्मक स्तर पर उनकी सक्रियता को सराहा गया।
अब पश्चिम बंगाल में भी सांसद अतुल गर्ग ने सात विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यकतार्ओं के साथ समन्वय स्थापित किया और चुनावी रणनीति को जमीन पर लागू करने में योगदान दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी कार्यशैली और अनुभव का लाभ संगठन को लगातार मिल रहा है।
भाजपा नेताओं का मानना है कि अतुल गर्ग की संगठन क्षमता, जमीनी पकड़ और कार्यकतार्ओं से सीधा संवाद स्थापित करने की शैली पार्टी को मजबूती प्रदान कर रही है। यही कारण है कि उन्हें लगातार विभिन्न राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button