उत्तर प्रदेश

भाजपा को पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दिलाईः सरदार बलप्रीत सिंह

पश्चिम बंगाल की जीत में योगदान के लिए सांसद अतुल गर्ग को बुके भेंटकर आभार जताया
गाजियाबादः भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने भाजपा की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत, असम में लगातार तीसरी बार पार्टी की सरकार बननंे व पुडुचेरी में सरकार बनने का जश्न मनाया। उन्होंने सांसद अतुल गर्ग को बुके भेंटकर जीत की बधाई दी। सरबार बलप्रीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति का आज हर देशवासी आभारी है। उनके मार्गदर्शन में ही पार्टी ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत में सांसद अतुल गर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। चुनाव के दौरान उनका निरंतर परिश्रम, अटूट समर्पण और धरातल पर की गई सक्रियता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। सभी के सामूहिक प्रयासों और कार्यकर्ताओं के संघर्ष का यह सुखद परिणाम है कि पश्चिम बंगाल में 15 वर्ष के टीएमसी के कुशासन का अंत हुआ और ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस गौरवपूर्ण सफलता पर उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं व सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी व अभिनंदन किया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button