Uncategorized

बंगाल एवं असम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हर्षोल्लास लड्डू वितरित एवं पटाखे जलाये

भारतीय जनता पार्टी की बंगाल एवं असम चुनावों में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में क्षेत्र में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी दिनेश कुमार गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने लड्डू वितरित कर एवं पटाखे जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत को जन-जन की जीत बताया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।
एमएलसी दिनेश कुमार गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की मजबूती और भाजपा के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। यह जीत दोनो राज्यों में हमारी सरकारें अन्तिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक विकास पहुॅचानें, कानून-व्यवस्था मजबूत करने और सास्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश के उज्ज्वल भविष्य एवं पार्टी की निरंतर प्रगति की कामना की।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button