गाजियाबाद

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र के सैक्टर 11 में स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में आज सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम एस. के. के. संस्था द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डी. सी. पी त्रिगुण बिसेन और सहयोगी ए. सी. पी अजय कुमार जी उपस्थित रहें।श्री त्रिगुण बिसेन (Trigun Bisen) गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक (DCP Traffic) के पद पर तैनात एक अनुभवी और कर्मठ आईपीएस अधिकारी हैं। सितंबर 2025 में उन्हें गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की कमान सौंपी गई, जिसके बाद से उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे मूल रूप से पीपीएस (PPS) संवर्ग से प्रमोट होकर आईपीएस (IPS) बने और अपनी सख्त, व्यवस्थित तथा ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करना और आधुनिक व स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट को लागू  करना रहा है।गाजियाबाद में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ट्रैफिक इंस्पेक्टरों और टीएसआई के साथ मिलकर अवैध फिटिंग वाले वाहनों, जैसे ऑटो में अतिरिक्त सीट लगाने के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इसके साथ ही शहर के प्रमुख जाम वाले क्षेत्रों—जैसे नया बस अड्डा और हिंडन पुल—का नियमित निरीक्षण कर वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान लागू किए, जिससे यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।श्री बिसेन न केवल नियमों के पालन में सख्ती बरतते हैं, बल्कि ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करते हैं, जिससे विभाग में जवाबदेही और अनुशासन कायम हुआ है।
संस्था के अन्य सक्रिय सदस्यों में राजकुमार अग्रवाल, महेश सिंह नेगी, आस्था सिरोखिया, मोनिका श्रीवास्तव, तोशी श्रीवास्तव, रंजना बघेल, रेनू  मंमगई, गीतिका, राम गोपाल सिंह, परख शर्मा, सौरभ गोस्वामी ने अपनी सहभागिता निभाई।
वहीं, मुकेश जौहरी एवं नूतन पटवाल ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस कार्यक्रम में कक्षा नवमी से दसवीं तक के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्रों को बताया कि  कैसे दो पहिया या चार पहिया वाहनो का यातायात के नियमों के अनुसार उचित प्रयोग करके सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता हैं। छात्रों से संबंधित प्रश्न भी किए गए व विजयी होने पर इनाम भी दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हरिदत्त शर्मा जी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्य  क्रम के आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया सभी से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्राप्त कर उसे प्रयोग करने के लिए आग्रह किया ।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button