उत्तराखंड

सनातन संस्कृति पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश

हरिद्वार,। सनातन संस्कृति को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हरिद्वार में माहौल गर्मा गया है। इस मामले में बजरंग वाहिनी दल ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित व्यक्ति से सार्वजनिक माफी की मांग की है और चेतावनी दी है कि समय रहते जवाब नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।

आज प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष आशु मलिक ने भीम आर्मी से जुड़े महक सिंह पर सनातन संस्कृति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं और धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन इस तरह की टिप्पणियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा और यदि संबंधित व्यक्ति ने जल्द ही माफी नहीं मांगी तो व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं संगठन की प्रदेश प्रभारी तनुजा रावत ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की पहचान और मूल आत्मा है। इसके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म या परंपरा का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।

संगठन ने अपनी मांगों में स्पष्ट किया है कि संबंधित व्यक्ति तुरंत अपने बयान वापस ले और सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की बयानबाजी से बचने की चेतावनी भी दी गई है।

बजरंग वाहिनी दल ने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे लोकतांत्रिक और कानूनी दायरे में रहकर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेंगे।

संगठन ने सभी समुदायों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ बयानबाजी से बचना चाहिए, ताकि सामाजिक एकता और भाईचारा कायम रह सके।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button