
चांदीनगर I ढिकौली गांव मे एक मकान पर अज्ञात चोरो ने धावा बोल परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर हजारो की नगदी व जेवरात चोरी कर ले गये। और पीड़ित ने थाना चांदीनगर मे तहरीर दी है।
ढिकौली निवासी शकील पुत्र नसीम का घर मेन बाजार मोहल्ले मे है। और नसीम ने जानकारी देते हुए बताया की वह पत्नी सन्नो बेटा रशीद और अरमान बेटी सानिया के साथ घर पर सोया हुआ था। करीब रात्रि दो बजे पत्नी सन्नो की आखं खुली तो उसने दो नकाबपोश चोर घर से जाते हुए देखे तो उसने पति को आवाज लगाई लेकिन वह बेहोश पड़े थे। उसने शोर मचाया तो आस पडौस के लोग इकट्ठा हो गये और चोरो की तलाश की। वही घर मे देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी जिसमे रखे 40 हजार रूपये और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। परिजनो ने बेहोश लोगो को उपचार के लिए डाक्टर के यहा भर्ती कराया। महिला सन्नो ने बताया की चोर नकाबपोश थे। वही परिजनो ने थाना चांदीनगर मे तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।



