
: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज योगी कैबिनेट विस्तार हुआ। सबसे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज योगी कैबिनेट विस्तार हुआ। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सबसे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके बाद सपा से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
अजीत पाल, सोमेंद्र तोमर और कृष्णा पासवान ने राज्यमंत्री की शपथ ली है। छठे नंबर पर कैलाश राजपूत ने राज्यमंत्री की शपथ ली। जबकि सुरेंद्र दिलेर ने 7वें नंबर पर शपथ ली। वहीं, हंसराज विश्वकर्मा ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। प्रमोशन पाने वाले मंत्रियों में अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर शामिल हैं। ये पहले राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार थे।



