गाजियाबाद

मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता को जन्मदिन पर मिला जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का स्नेह

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने उनके घर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु की कामना की। जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने महिम गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यशैली की सराहना की। नेताओं ने कहा कि महिम गुप्ता ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकतार्ओं को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button