बुलंदशहर

राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित,कुल 1,24,122 वादों का निस्तारण किया

नीलोफ़र/ बुलंदशहर {मनस्वी वाणी}

बुलंदशहर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 1,24,122 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 171 मामलों में लगभग 17.51 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में यह लोक अदालत दीवानी न्यायालय बुलंदशहर, खुर्जा, अनूपशहर, ग्रामीण न्यायालय स्याना व डिबाई सहित सभी तहसीलों में आयोजित की गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने भी इसमें सहभागिता की।लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से कुल 1,24,122 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें 9,613 आपराधिक मामलों में 7.42 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया। इसके अतिरिक्त, 171 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का समाधान करते हुए लगभग 17.51 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया। परिवार न्यायालयों में 110 वैवाहिक मामलों का भी निस्तारण हुआ।एनआई एक्ट, सिविल, विद्युत और अन्य प्रकार के वादों का भी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। बैंक प्री-लिटिगेशन के तहत 497 मामलों में लगभग 12.75 करोड़ रुपये के ऋण विवादों का समाधान हुआ, जिसमें से 3.19 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा कराए गए।प्रशासन ने लोक अदालत में पानी, छिड़काव, एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं। कार्यक्रम के समापन पर जनपद न्यायाधीश संजय सिंह ने सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक व बीमा अधिकारियों तथा वादकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button