बुलंदशहर

सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की हुई अपील

आगामी पर्व बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर बुलंदशहर में अफसरों ने बुलाई पीस कमेटी की बैठक,

बुलंदशहर I जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा जिला पंचायत सभागार में आगामी पर्व गंगा दशहरा व ईद के दृष्टिगत सभी धर्मो के धर्मगुरुओं एवं वरिष्ठ नागरिको के साथ की पीस कमेटी की बैठक की गई. शनिवार को बुलंदशहर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जिला पंचायत सभागार में आगामी पर्व गंगा दशहरा व ईद के दृष्टिगत सभी धर्मों के धर्मगुरुओं व वरिष्ठ नागरिकों एवं संभ्रान्त नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान बैठक मे उपस्थित सभी लोगो से मिलजुल कर रहने तथा त्यौहारो को शान्तिपूर्ण रुप से मनाने एवं आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाये रखने की अपील की गयी जिस पर गोष्ठी मे मौजूद सभी वर्गो के संभ्रान्त लोगो द्वारा मिल जुलकर रहने व शान्ति बनाये रखने का आश्वासन दिया गया. साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व/बाहरी व्यक्ति आन्तरिक मामलो मे दखल देकर आपसी सौहार्द व भाई चारा बिगाडने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, उसके विरुद्ध कानून कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक प्रताप अजेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अंतरिक्ष जैन सहित सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे.

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button