
नई दिल्ली- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य की पहचान और सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समान नागरिक संहिता (UCC) भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि असम की पहचान और सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के जरिए देश के विकास में योगदान देने की दिशा में सरकार लगातार काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समान नागरिक संहिता यानी UCC भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा है और सरकार अपने सभी चुनावी वादों को लागू करने की पूरी कोशिश करेगी।



