गाजियाबाद

मिग्सन ग्रुप के चेयरमैन सुनील मिगलानी ने ‘मिग्सन चैंपियंस’ टीम खरीदी

गाजियाबाद: शिक्षा और कॉर्पोरेट जगत के प्रतिष्ठित नाम मिग्सन ग्रुप’ के चेयरमैन श्री सुनील मिगलानी जी ने खेल के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए आगामी जीपीएल (GPL) में अपनी खुद की टीम खरीद ली है। सुनील मेघलानी जी के इस कदम से न सिर्फ खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है, बल्कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में एक बड़ा और पेशेवर मंच मिलने की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं।

हमेशा से युवाओं को सही दिशा देने और उनकी प्रतिभा को तराशने में विश्वास रखने वाले श्री सुनील मिगलानी जी का मानना है कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जीपीएल (GPL) में टीम का स्वामित्व लेने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय और उभरती हुई प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय…
हमारा उद्देश्य केवल एक टीम मैदान पर उतारना नहीं है, बल्कि एक ऐसी संस्कृति को जन्म देना है जहाँ अनुशासन, कड़ी मेहनत और खेल भावना सर्वोपरि हो। यह टीम युवाओं के सपनों को उड़ान देने का एक माध्यम बनेगी। हमें पूरा विश्वास है कि जीपीएल के इस सीज़न में हमारी टीम अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतेगी।”
पूरी टीम मैनेजमेंट इस समय बेहतरीन खिलाड़ियों को जोड़ने और एक मजबूत कोर ग्रुप तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि मिग्सन ग्रुप के इस लीग में आने से जीपीएल की प्रतिस्पर्धा और रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button