गाजियाबाद

ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु नई नियुक्तियों का सम्मान, मनोनयन पर दी गई बधाई

गाजियाबाद, संवाददाता। 22वें ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तुदोष सम्मेलन-2026 में समाज सेवा, धर्म-कर्म एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर वाराणसी की ओजस्वी काशी विश्वनाथ एवं मां भवानी स्वरूप संत गुरुमां चेतना की शिष्या रीतू सिंह पत्नी कदंब सिंह, रोहतक द्वारा नारी शक्ति के उत्पीड़न एवं शोषण की बढ़ती घटनाओं के विरुद्ध हरसंभव सहयोग एवं जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

सम्मेलन में डॉ. वी.पी. मिश्रा, एनसीआर ब्राह्मण समाज के महामंत्री तथा नरेश पाल कौशिक, अध्यक्ष एनसीआर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत 1939, पंडित मदन मोहन मालवीय) दिल्ली की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समाज हित में कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

समाज कल्याण एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने, उत्कृष्ट छवि तथा लोकप्रियता को देखते हुए पंडित कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं सूर्यदेव उपासक को एनसीआर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का मीडिया कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य शिवकुमार शर्मा को महासभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सम्मान समारोह में देशभर से आए लगभग 980 ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों की उपस्थिति रही। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संत गुरुमां चेतना, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, विश्व प्रसिद्ध विद्वान डॉ. हरि सिंह रावत तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किए।

इस अवसर पर संत गुरुमां चेतना, डॉ. वी.पी. मिश्रा, दिनेश गोयल एमएलसी, शिवकुमार शर्मा, अंतरराष्ट्रीय वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आनंद शर्मा (मुंबई) तथा नरेश पाल कौशिक ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज के उत्थान और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button