उत्तर प्रदेश

एसआईटी जांच के बीच ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियों का बदलाव

अयोध्या राम मंदिर में 23 जून को धर्म ध्वज का भव्य आरोहण,

राम मंदिर में चढ़ावे में घपला व वित्तीय अनियमितता के आरोप पर चल रही एसआईटी जांच के बीच 23 जून को मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज का आरोहण किया जाएगा. विवाद के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से मंदिर व्यवस्था से दूर किए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ अनिल मिश्र व विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल जी राव की जगह इस समारोह की व्यवस्था की जिम्मेदारी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, सदस्य व निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास संभालेंगे. अतिथियों को पूर्व की तरह ही प्रसाद आदि देने की भी व्यवस्था की गई है. समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रजेश पाठक को आमंत्रित किया गया है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button