
- एनडीआरएफ की सहायता से पुलिस नहर में तलाश में जुटी
- रेप के आरोप में महिला द्वारा भेजा गया था युवक को जेल
- हाई कोर्ट में महिला ने कर लिया था फैसला
- परिजनों का आरोप पैसे की डिमांड और टॉर्चर के चलते युवक नहर में कूदा
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के नीले पुल पर उस समय सनसनी फैल गयी जब एक युवक के नहर में छलांग लगाने का मामला प्रकाश में आया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि मौके से एक महिला भी साथ थी जिसे लोगों ने कूदने से बचाया, हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। परिजनों का आरोप है कि महिला के द्वारा पैसे की डिमांड और टॉर्चर के चलते युवक ने नहर में कूदने का कार्य किया। परिजन शाहरुख पुत्र अमीरुद्दीन निवासी मोहल्ला किला डासना का आरोप है कि उसके छोटे भाई 24 वर्षीय सादाब पुत्र अमीरुद्दीन का आठ दस महीने पहले एक ललिता नामक महिला से प्रेम प्रसंग था और दोनों की एक ऑडियो वीडियो भी है। जिसमें महिला द्वारा अपने पति और अपने रिश्तेदार से लड़के से पैसे की डिमांड करती हुई बात कर रही है और उसकी शिकायत के आधार पर शादाब को रेप के आरोप में जेल भेजा गया था। हालांकि बाद में महिला द्वारा हाई कोर्ट में आरोप से मुकरते हुए फैसला कर लिया गया। फैंसले के बाद सादाब की शादी भूड़ गढ़ी कर दी गई थी। और वह अपने परिवार के साथ हंसी खुशी रह रहा था और इसी बीच शनिवार की सुबह करीब 9:00 से 9:30 बजे करीब पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई की शादाब ने नहर में कूद गया है। जैसे ही परिवार सूचना पर मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला वही खड़ी थी परिजनों का आरोप है कि पैसे की डिमांड और टॉर्चर के चलते उसके भाई शादाब नहर में कूदा या उसे संभवत महिला ने भी धक्का दिया होगा। फिलहाल पुलिस एनडीआरएफ की सहायता से युवक को नहर में तलाश रही है। एसीपी ने बताया कि एक युवक के नहर में डूबने की सूचना प्राप्त हुई,सूचना के आधार पर एनडीडीएफ की सहायता से युवक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



