अध्यात्म

भोले भक्तों की सेवा में जुटा रोटरी क्लब, दूध और आइसक्रीम बांटी

मोदीनगर। भगवानगंज मंडी में सोमवार को रोटरी क्लब मोदीनगर की ओर से कांवड़ यात्रियों और भोले भक्तों की सेवा के लिए विशेष शिविर लगाया गया। क्लब के सदस्यों ने श्रद्धा और सेवाभाव के साथ कांवड़ियों को गर्मागर्म दूध और स्वादिष्ट आइसक्रीम वितरित की। सेवा पाकर कांवड़ यात्रियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

रोटरी क्लब मोदीनगर के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने कहा कि भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि ईश्वर की आराधना और मानव सेवा का पवित्र माध्यम है। दूर-दराज से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त कठिन यात्रा के बाद जब सेवा पाकर प्रसन्न होते हैं, तो इससे सेवा करने वालों को भी आत्मिक संतोष मिलता है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

क्लब के सदस्यों ने स्वयं कांवड़ यात्रियों को दूध और आइसक्रीम वितरित की। साथ ही उनकी कुशल, सुरक्षित और सुखद कांवड़ यात्रा की कामना की। भक्तों की ओर से मिले स्नेह और आशीर्वाद से रोटेरियनों में भी उत्साह देखने को मिला।

अध्यक्ष मुकेश गोयल ने कहा कि रोटरी क्लब मोदीनगर भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। भोले भक्तों की सेवा को क्लब शिव सेवा के समान मानता है।

सेवा कार्यक्रम में रोटेरियन सलभ सिंगल, सचिन गुप्ता, अनिल, अनिल सेन, आलोक गुप्ता, प्रमोद तंवर, अमित बंसल, राखी गोयल, शैली सिंगल, अर्जुन गोयल, मनन गोयल, ध्रुव गोयल और अनंत सिंगल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं अरविंद अग्रवाल, दीपक बंसल, प्रदीप, वीरेंद्र गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button