नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने दिल्ली मंडल के केंद्रीय नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया

*

सुचारू रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे समर्पित रेलकर्मियों की सराहना की

केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री, वी. सोमन्ना ने आज दिल्ली मंडल के केंद्रीय नियंत्रण कार्यालय (Central Control Office) का निरीक्षण किया तथा नियंत्रण कार्यालय के कामकाज और रेल परिचालन की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान, मंडल रेल प्रबंधक/दिल्ली श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

निरीक्षण के दौरान, वी. सोमन्ना को केंद्रीय नियंत्रण कार्यालय के कामकाज और रेल  सेवाओं की रीयल-टाइम निगरानी, समन्वय और विनियमन के लिए अपनाई जा रही विभिन्न प्रणालियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने चौबीसों घंटे परिचालन में लगे रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बातचीत की। 

श्री वी. सोमन्ना ने नियंत्रण कार्यालय द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और वहां कार्यरत रेल कर्मियों की प्रतिबद्धता, सतर्कता और जिम्मेदारी की भावना की प्रशंसा की। उन्होंने ट्रेनों की सुरक्षित, सुचारू और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करने में उनके अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दिल्ली मंडल जैसे व्यस्त मंडल में कुशल रेल परिचालन के लिए प्रभावी समन्वय, निरंतर सतर्कता और त्वरित निर्णय लेना अत्यंत आवश्यक है। 

नियंत्रण कार्यालय मुख्य रूप से रेल परिचालन का मुख्य केंद्र है, जो ट्रेनों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही के लिए निरंतर निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करता है। 

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button