
सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों के तहत प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग का एक दिवसीय दौरा अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में अभिषेक गर्ग ने विधानसभा 56 में श्री जी की भव्य शोभायात्रा में सहभागिता की, जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की।

इसके पश्चात, वे श्री गणेश महोत्सव पंडाल पहुँचे और भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में, प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने अपने कार्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान क्षेत्र के युवा साथियों से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान युवाओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर अभिषेक गर्ग ने उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए सामाजिक समरसता, युवा सशक्तिकरण और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर कई गणमान्य नागरिक, स्थानीय पदाधिकारी व युवा साथी उपस्थित रहे।



