
गाजियाबाद। शास्त्री नगर क्षेत्र के जीवन विहार के मकान नंबर बी 72 में नगर निगम द्वारा कचरा प्रथक्करण के प्रति जागरूक करने के लिए नागरिक समूह मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसबीएम टीम के डेविड सिंह ने बताया शहर को स्वच्छ रखने के लिए कचरे को पृथक्करण करके नगर निगम वाहन को दिया जाए, जिससे उसको अलग-अलग रूप में उपयोग किया जा सके और शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने नगर निगम द्वारा चलाई जा रही अन्य योजना के बारे में भी बताया जिसमें कचरे से अलग घर में अनुपयोगी चीज जैसे कपड़ा गत्ता पुराने खिलौने आदि को अलग इकट्ठा करके नगर निगम द्वारा एनजीओ के साथ मिलकर बैग अन्य वस्तुओं का उत्पादन किया जाएगा। पॉलिथीन प्रयोग को धीरे-धीरे वैन किया जाएगा। पूजा में प्रयोग की गई सामग्री पुरानी मूर्तियां आदि को एक निश्चित स्थान पर इकट्ठा करके नगर निगम द्वारा उठाए जाने की बात कही गई।
नगर निगम की टीम ने लोगों को बताया कि गीला कचरा, सूखा कचरा, मेडिकल वेस्ट तथा हजार्डस वेस्ट को अलग-अलग रंग के डिब्बों में डालना चाहिए, ताकि उनका वैज्ञानिक तरीके से पृथक-पृथक प्रोसेस किया जा सके। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलेगी, बल्कि कचरा निस्तारण की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी बनेगी।
आरडब्ल्यूए सचिव संजय शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी लोग कचरे का सही वर्गीकरण करें और प्लास्टिक के प्रयोग से बचें, तो कॉलोनी को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है।
अभियान के दौरान निवासियों से प्लास्टिक पन्नी का उपयोग बंद करने और उसकी जगह जूट बैग तथा कपड़े के थैलों का प्रयोग करने की अपील की गई।
आर डव्लू ए महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एकल उपयोग वाली पॉलिथीन पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और इसे पूरी तरह त्यागना समय की आवश्यकता है।
उक्त कार्यक्रम में जीवन विहार रेजिडेंशियल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार उपाध्यक्ष जनक सिंह महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव सचिव संजय शर्मा की अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक लखन लाल अवस्थी चौधरी बिजेंद्र सिंह रविंद्र सिंह संजीव मेहता पुष्पेंद्र सिंह नरेश कुमार रियाजुद्दीन अमित ढाका एवं नगर निगम कवि नगर जोन के सफाई निरीक्षक हिमांशु भारद्वाज, एसबीएम टीम से डेविड सिंह सुपरवाइजर सनी एवं अन्य संभ्रांत नागरिक सम्मिलित हुए।



