
खेकड़ा
नगर पालिका परिषद खेकड़ा मे स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र-सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पालिका चेयरमैन नीलम धामा और अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल के नेतृत्व मे किया गया। शिविर के दौरान नगर पालिका के सफाई मित्रो का स्वास्थ्य परीक्षण (हेल्थ चेकअप) कराया गया। साथ ही सफाई मित्रो से उनकी समस्याओ के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर आवश्यक समस्याओ के समाधान हेतु कार्यवाही की गई।
इस अवसर पर सफाई मित्रो को पीपीई किट का वितरण भी किया गया। ताकि वे अपने दैनिक सफाई कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणो का उपयोग कर सके। नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई मित्रो के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के शिविरो के माध्यम से उन्हे आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।



