बागपत

अवैध मिट्टी खनन पर एसडीएम का छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत एक जेसीबी सीज

  • **किसकी सरपरस्ती मे हो रहा था मिट्टी खनन का खेल**,
  • बड़ागांव मार्ग के जंगल मे की गई छापेमारी, खनन माफियाओ मे मचा हड़कंप
  • आखिर किसकी शह पर चल रहा था अवैध मिट्टी खनन 
  • एसडीएम ने दी चेतावनी, रात मे भी होगी अधिकारियो की गस्त 

खेकड़ा

क्षेत्र मे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। एसडीएम दीप शिखा सिंह ने बृहस्पतिवार को बड़ागांव मार्ग स्थित जंगल मे छापेमारी कर अवैध खनन मे लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को जब्त कर सीज कर दिया। प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओ मे हड़कंप मच गया।

एसडीएम दीप शिखा सिंह ने अधिकारियो के साथ बड़ागांव मार्ग के जंगल मे छापेमारी की। इस दौरान मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई। प्रशासन ने तीनो वाहनो को जब्त कर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षेत्र मे किसी भी कीमत पर अवैध मिट्टी खनन नही होने दिया जाएगा। उन्होने कहा कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए दिन के साथ रात मे भी अधिकारियो की गस्त कराई जाएगी। और कही भी अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी। प्रशासन की इस सख्ती से मिट्टी खनन मे संलिप्त लोगो मे खलबली मची हुई है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button