नई दिल्ली

गाजियाबाद में प्रदूषण का कहर

  • कई इलाकों में AQI 400 के पार
  • डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए गठित कीं विशेष टीमें
  • नर्सरी से पांचवीं तक हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई

एमजे चौधरी

गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंचने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। जहरीली होती हवा ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह से ही वातावरण में धुंध छाई रहने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

कक्षा एक से पांच तक हाइब्रिड पढ़ाई

हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेष कदम उठाए हैं। प्रदूषण की निगरानी और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। साथ ही नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत स्कूलों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि छोटे बच्चों को प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव से बचाया जा सके।

20 नवम्बर तक निर्माण कार्य पर प्रतिबंध

प्रशासन की ओर से अधिकारियों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान 3 के तहत लागू सभी प्रतिबंधों और नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से निर्माण कार्यों और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा गया है। निर्माण स्थलों पर नियमों की अनदेखी मिलने पर संबंधित संस्था और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम और जीडीए ने सड़को पर पानी का छिड़काव किया

बोक्स

इसके अलावा शहर की प्रमुख सड़कों और धूल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह के समय पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य सड़कों पर उड़ने वाली धूल और मिट्टी के कणों को नियंत्रित करना है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करने और प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बुजुर्गों और महिलाओं और बच्चों को एहतियात बरतने के निर्देश

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह और शाम के समय हवा में धुंध की मोटी चादर छाई रहती है। घरों से बाहर निकलते ही आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रदूषण के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद सड़कों पर धूल और वाहनों से निकलने वाले धुएं पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत है।वहीं प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर शहरवासियों में भी चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि केवल आदेश जारी करने से समस्या का समाधान नहीं होगा बल्कि उनका जमीन पर प्रभावी तरीके से पालन भी जरूरी है। सड़कों पर उड़ती धूल, वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों से निकलने वाले कण और कूड़ा जलाने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगनी चाहिए।

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट

फिलहाल जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी उपायों को गंभीरता से लागू कर हवा की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन की विशेष टीमें और सख्त निगरानी व्यवस्था लोगों को जहरीली हवा से कितनी राहत दिला पाती है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button