
गाजियाबाद: आईएएमआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने एक बार फिर शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को साबित किया है। हाल ही में आयोजित ‘विप्रो प्लेसमेंट ड्राइव’ में संस्थान की तीन छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में अपना स्थान सुरक्षित किया है।
विप्रो द्वारा आयोजित इस चयन प्रक्रिया में कड़े मापदंडों को पार करते हुए सिद्धि शर्मा (बीबीए अंतिम वर्ष), मुस्कान सैनी (बीबीए अंतिम वर्ष) और मानवी त्यागी (बीसीए अंतिम वर्ष) का चयन ‘विप्रो’ में हुआ है।
इस गौरवमयी उपलब्धि पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती अंशु बंसल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज हमारे छात्र वैश्विक स्तर की कंपनियों में अपनी जगह बना रहे हैं।”
संस्थान के सचिव संजय बंसल ने चयनित छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वहीं, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. वशिष्ठ ने कहा कि आईएएमआर सदैव अपने छात्रों को उद्योग जगत की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है और विप्रो जैसी कंपनी में चयन होना इस दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।
चयनित छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्थान के उन्नत शैक्षणिक वातावरण, फैकल्टी के सहयोग और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निरंतर प्रयासों को दिया है। यह प्लेसमेंट न केवल उनके करियर की एक शानदार शुरुआत है, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य प्रोफेशनल छात्रों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है।



