गाजियाबाद

मटियाला गांव के कब्रिस्तान में कूड़ा

पूर्व विधायक असलम चौधरी ने कब्रिस्तान में कूड़ा डाले जाने पर जताई कड़ी आपत्ति

गाजियाबाद। कहां जाता है कि इंसान के जीवन की आखिरी सांस के बाद उसकी आखिरी जगह कब्रिस्तान या शमशान घाट होती है। जिसकी साफ सफाई विशेष रूप से लोग करते हुए नजर आते हैं। यहां तक की कब्रिस्तान में व्यवस्था को बेहतर रखने का जिम्मा भी ग्राम पंचायत ग्रामवासी करते हुए दिखाई देते हैं। मगर देखा गया कि रजापुर ब्लॉक के मटियाला गांव के कब्रिस्तान में कूड़े का अंबार लगने के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। इसी बीच जैसे ही यह सूचना सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक असलम चौधरी को लगी तो अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को अवगत कराया कि कब्रिस्तान में डालने वाले कूड़े को हटाया जाए और जो कूड़ा डाल रहा है उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस पूरे मामले में पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव सपा असलम चौधरी ने बताया कि धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मटियाला एवं रसूलपुर सिकरोड़ा गांव के बीच स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कूड़ा डाले जाने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने इसे गंभीर मामला बताया और तुरंत पुलिस प्रशासन व क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। यह स्थान धार्मिक आस्था से जुड़ा है। यहीं पास में मंदिर और श्मशान घाट भी स्थित हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर कूड़ा डालना मानवता के साथ खिलवाड़ है और किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तुरंत यहां से कूड़ा हटवाया जाए। कूड़ा डालना बंद कराया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हालांकि पूर्व विधायक ने इस मामले में जिला प्रशासन को भी पत्र लिखकर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button