
गाजियाबाद। अपनी बदहाली के आंसू बहा रही इकला इनायतपुर की सड़क वह अन्य सड़कों के धौलाना से भाजपा के विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के कई गांव के विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए सड़कों का उद्घाटन किया। वही उनके साथ ब्लॉक प्रमुख पति राहुल चौधरी भी उद्घाटन के समय मौजूद रहे। इस पूरे मामले में भाजपा विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि 21फरवरी 2026 को डासना मुख्य सड़क से अस्पताल होते हुये डासना इकला इनायतपुर मार्ग के किमी० 1.650 से 2.850 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य लागत रू0 261.08 लाख), गंग नहर से बड़का आरिफपुर मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य लागत रू0 20.11 लाख एवं एनएच-58 से मोदीनगर कलछीना वाया जलालाबाद मार्ग के किमी0-1,2,3,4 में विशेष मरम्मत का कार्य लागत रू0 51.02 लाख का उद्घाटन किया गया। उपरोक्त मार्गो की मरम्मत, चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण हो जाने से क्षेत्र के किसानों को आवागमन में सुविधा होगी एवं एवं क्षेत्र के चहुमुखी विकास में गुणात्मक वृद्धि होगी। भाजपा नेता राजा दीवान ने बताया धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने क्षेत्र की जनता के लिए जो काफी समय से सड़क के टूटी होने से हताश व परेशान थे। उसको ध्यान में रखते हुए जनता की सहूलियत और अवागमान करने वाले लोगों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए कार्य का उद्घाटन किया है। जिसकी लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। इस उद्घाटन के मौके पर काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रामराजा, अधिशासी अभियन्ता डीके शर्मा सहायक अभियन्ता, सुशील कुमार शर्मा व लोकेश कुमार अवर अभियन्ता आदि उपस्थिति रहें। इस मौके पर राहुल चौधरी उर्फ डैनी, भाजपा नेता राजा दीवान, ओमवीर, जगदीश पूर्व प्रधान इकला, धर्मवीर, धर्मपाल, गौरव प्रधान नूरपुर, ऋषिपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।



