उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मोटर क्राफ्ट नेक्सा पर लॉंच हुई ई-विटारा, 45 मिनट की चार्जिंग में चलेगी 500 किलामीटर

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की गाड़ी की लॉन्चिंग 

गाजियाबाद। जनपद के साहिबाबाद स्थित मोटर क्राफ्ट नेक्सा पर बुधवार की शाम मारुति नेक्सा की पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा लॉंच हुई। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के  महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल मौजूद रहे। जहां कम्पनी के डायरेक्टर संजय त्यागी और जनरल मैनेजर विनीत शर्मा ने मुख्यातिथि मयंक गोयल को बुके देकर उनका स्वागत किया और संयुक्त रूप से फीता कटवाकर गाड़ी की लांचिंग संपन्न की। मुख्यातिथि से गाड़ी की लांचिंग के अवसर पर केक भी कटवाया गया। 

     डायरेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि गाड़ी की कीमत 10 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होगी। यह 45 मिनट में पूरी चार्ज हो जाएगी और एक बार की चार्जिंग में 450-550 किलोमीटर तक का एवरेज देगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मारुति कम्पनी के 12 हजार से अधिक चार्जिंग पॉइंट पूरे देश मे खुल चुके हैं। जनरल मैनेजर विनीत शर्मा ने बताया कि गाड़ी के साथ 50 हजार रुपये कीमत का चार्जर भी मुफ्त गाड़ी की कीमत में ही दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि मयंक गोयल ने कहा कि मारुति कम्पनी की गाड़ी हमेशा विश्वसनीय रही है। किफायती दामों से लेकर लक्ज़री रेंज तक की सभी गाड़ियां मारुति उपलब्ध करवाती है। इस मौके पर अश्वनी , गौरव बंसल, राम, नोमिश पाण्डेय सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button