उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

कई लोगों ने खुलकर कही बात, पप्पू पहलवान ने किया हमें याद

प्रकोष्ठों वाली बैठक में फिर से सभी ने भर दी हामी
पप्पू पहलवान जैसा नहीं संगठन में कोई सहानी
मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। हाल ही में भाजपा महानगर कार्यालय पर एसआईआर अभियान को गति प्रान करने तथा नए मतदाताओं को मतदाता सूचि से जोड़ने के उद्देश्य से सभी प्रकोष्ठों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संयोजक महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान को बनाया गया। इस दौरान बैठक में काफी संख्या में प्रकोष्ठ वाले पहुंचे और उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सबसे बड़ी बात इसमें यह हुई की बैठक में मौजूद काफी संख्या में लोगों ने खुलकर कहा कि काफी समय बाद हमारी याद आई, पप्पू पहलवान के फोन आने के बाद हमने भी महानगर कार्यालय की दौड़ लगाई, अब हमारी खैर संगठन वालों को तो याद आई।
पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की ओर से लंबे समय बाद संपर्क किया गया है और पप्पू पहलवान के बुलावे पर वे बैठक में शामिल होने आए हैं। उन्होंने कहा कि पप्पू पहलवान हमेशा कार्यकतार्ओं को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं और उनके नेतृत्व में प्रकोष्ठों को नई दिशा मिलेगी। नंद किशोर वत्स ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा कि संगठन में पप्पू पहलवान जैसा समन्वय स्थापित करने वाला और कार्यकतार्ओं की चिंता करने वाला दूसरा कोई नहीं है।
पूर्व पार्षद साक्षी नारंग ने कहा कि कई बार कार्यक्रमों की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब पप्पू पहलवान के सक्रिय होने से संवाद बेहतर हुआ है और कार्यकतार्ओं का मनोबल बढ़ा है। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. ओपी अग्रवाल ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि पप्पू पहलवान ने सभी प्रकोष्ठों को फिर से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है और उनके प्रयासों से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button