उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

24 फरवरी को होगी नगर निगम सदन की बैठक

महापौर ने अधिकारियों को दिए तैयारी के निर्देश

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। शहर के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के लिए 24 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे गाजियाबाद नगर निगम के सदन कक्ष में नगर निगम सदन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
महापौर सुनीता दयाल द्वारा संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर बैठक की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित हो सके।
बताया गया है कि बैठक में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों, निर्माण कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और विकास से संबंधित प्रस्ताव भी सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे।
नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बैठक से संबंधित एजेंडा, अभिलेख और आवश्यक दस्तावेज समय से तैयार रखें तथा सदन कक्ष में बैठक के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, पार्षदगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। नगर निगम सदन की इस बैठक को शहर के विकास कार्यों की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न योजनाओं और प्रस्तावों पर निर्णय लेकर जनपद के समग्र विकास को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button