उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
लोनी में फर्जी पत्रकारों पर सख्ती की मांग
जमीनों और अवैध रूप से पत्रकारिता की आड़ में चल रहा खेल

गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, गाजियाबाद को पत्र लिखकर फर्जी पत्रकारों की बढ़ती गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में जमीन संबंधी मामलों में दखल, अवैध वसूली और अधिकारियों व व्यापारियों पर अनावश्यक दबाव बनाने जैसी गतिविधियों में शामिल हैं।
पत्र में लोनी क्षेत्र के पंजीकृत और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही फर्जी पत्रकार बनकर जालसाजी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और की गई । कार्रवाई से अवगत कराने का भी अनुरोध किया गया है।



