उत्तराखंड

निदेशक के साथ हुई मारपीट की घटना पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया

निदेशक से मारपीट के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पौड़ी गढ़वाल,।देहरादून में शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ हुई मारपीट की घटना पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। सोमवार को कांग्रेस ने विधायक उमेश शर्मा काऊ का पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस ने जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि यह घटना न केवल एक सम्मानित अधिकारी के साथ हुई हिंसा है, बल्कि यह लोकतंत्र, कानून-व्यवस्था और सरकारी कार्यालय की गरिमा पर सीधा प्रहार है। कहा कि शिक्षा जैसा संवेदनशील विभाग, जहां बच्चों का भविष्य तैयार होता हैं, वहां के वरिष्ठ अधिकारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार करना शिक्षा व्यवस्था का अपमान भी है।

यह घटना पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने के कई तरीके है, लेकिन इस प्रकार का दुव्यवहार अलोकतान्त्रिक है। सभी अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी इसे प्रकार की घटना से आतंकित हैं और अपने कार्यक्षेत्र में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इस घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए व सरकार द्वारा कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियम नियम बजान जाए। कहा कि अस्पतालों की भांति प्रदेश के सभी कार्यालयों में इस प्रकार की घटना रोकने के लिए दंड से नोटिस बोर्ड लगाए जाए।

वहीं, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने भी कार्यबहिष्कार कर विरोध जताया। कांग्रेस के प्रदर्शन करने वालों में भरत सिंह, अनिल कुमार, अरूणा कुमार, सभासद गौरव सागर, दिनेश कोहली, राधिका, शोभा, आस्कर रावत, चिरांग गुंसाई, तामेश्वर आर्य, उपेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button