उत्तर प्रदेशमेरठ

शताब्दी नगर, मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का “खिलाड़ी संवाद” कार्यक्रम सम्पन्न*

संघ का काम देश का नाम बड़ा करना- मोहन भागवत*

  • *क्रीड़ा भारती गाजियाबाद महानगर सहित समस्त संगठन रहा सक्रिय भूमिका में*
  • *संघ का काम देश का नाम बड़ा करना- मोहन भागवत*

मेरठ स्थित शताब्दी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “खिलाड़ी संवाद” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक प्रतिष्ठित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन भागवत जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में खिलाड़ियों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका, खेलों के महत्व तथा युवा शक्ति के योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अनुज चौधरी, जितेंद्र कुमार, प्रभाष त्यागी, प्रातिग्या शर्मा, ऋचा सूद, भुवनेश्वर, प्रदीप कुमार सहित अनेक प्रख्यात खिलाड़ियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

क्रीड़ा भारती की ओर से प्रदेश मंत्री विकास अग्रवाल, प्रांत संगठन मंत्री उमेश कुमार, प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल तथा प्रांत मंत्री राजन कुमार की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

गाजियाबाद से वीरेश्वर त्यागी (प्रांत सम्पर्क टोली सदास्य), क्रीड़ा भारती महानगर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रांत प्रचार टोली सदस्य रमन शर्मा, प्रांत कोषाध्यक्ष तेजस्वी शर्मा सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न संगठन प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button