उत्तर प्रदेशबागपत

पात्र मतदाताओ का नाम सूची से न कटे : नीलम धामा

एमएम डिग्री कॉलेज पहुंच एक महत्वपूर्ण बैठक

अब्दुल वाहिद / खेकड़ा 

नगर पालिका परिषद खेकड़ा चेयरमेन नीलम धामा ने बुधवार को एमएम डिग्री कॉलेज पहुंच एक महत्वपूर्ण बैठक कर कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न हटे। और बूथ स्तरीय अधिकारियो से समयबद्ध व सटीक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आह्वान किया। जिससे किसी भी मतदाता का नाम त्रुटिवस सूची से न हटे। 

कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की आधारशिला है। इसे किसी भी परिस्थिति मे कमजोर नही होने दिया जाएगा। साथ ही चेयरमेन नीलम धामा ने कहा कि अगर किसी कारणवश किसी मतदाता का नाम सूची से हटता है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। एवं उसे पुन: जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button