उत्तर प्रदेशबागपत

पुलिस ने रिमांड पर लेकर पिस्टल की बरामद**

अब्दुल वाहिद: / खेकड़ा

घिटौरा मे हुई फायरिंग और मारपीट की घटना के मामले मे खेकड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया है। उसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल, एक मैगजीन तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए है।

गत 21 अक्टूबर 2025 को ग्राम घिटौरा निवासी प्रवीन उर्फ कालू पुत्र करतार ने थाना खेकड़ा मे तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही कई नामजद व कुछ अज्ञात लोगो ने उसके घर मे घुसकर गाली-गलौच की और लाठी-डंडो से उसके भतीजे दक्ष पुत्र हरेंद्र के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियो ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। जिससे प्रवीन के पैर मे गोली लग गई। घटना के बाद आरोपियो ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले मे थाना खेकड़ा पर मुकदमा अपराध संख्या 370/25 विभिन्न धाराओ मे दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित उर्फ भीम पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम घिटौरा को न्यायालय से पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त 32 बोर की अवैध पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले मे साक्ष्यो के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। तथा अन्य आरोपियो की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button