उत्तर प्रदेशबागपत

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियो की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया

जीरो वेस्ट महोत्सव के रूप मे आयोजित

अब्दुल वाहिद / बागपत

फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि पर जनपद बागपत के ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर मे लगने वाला विराट मेला इस वर्ष एक नई पहचान के साथ इतिहास रच गया। प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश मे धार्मिक आयोजनो को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की जो परंपरा स्थापित हुई है। उसका सशक्त उदाहरण इस बार पुरा महादेव मेला बनकर सामने आया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के केंद्र मे रहे वे सफाईकर्मी जिन्होने चौबीसो घंटे ड्यूटी निभाकर मेले को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखा। मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरो मे विभाजित कर सफाईकर्मियो और अधिकारियो की टीम तैनात की गई। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्गो, पार्किंग स्थलो और दुकानो तक निरंतर सफाई अभियान चलता रहा। 

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्पष्ट शब्दो मे कहा कि पुरा महादेव मेला जीरो वेस्ट मॉडल पर सफल हुआ है तो उसका श्रेय हमारे सफाईकर्मियो को जाता है। ये ही इस मेले के वास्तविक सूत्रधार है। इनके बिना कोई भी आयोजन सफल नही हो सकता। मेले की सफलता के उपरांत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे सफाईकर्मियो के सम्मान मे विशेष समारोह आयोजित किया गया।

जैसे ही सफाईकर्मियो को कलेक्ट्रेट पहुंचने का संदेश मिला तो अधिकांश के मन मे स्वाभाविक संकोच था। उन्हे लगा कि शायद किसी बैठक मे कार्य की समीक्षा होगी या निर्देश मिलेंगे। लेकिन जब सभागार मे पहुंचते ही अधिकारियो ने उन्हे सम्मानपूर्वक अगली पंक्ति मे बैठाया और वहां लगे बैनर पर उनकी नजर पड़ी तो क्षणभर मे माहौल बदल गया। जो चेहरे संकोच से भरे थे वे गर्व और प्रसन्नता से खिल उठे। वर्षो से चुपचाप सेवा देने वाले इन कर्मयोगियो के लिए यह पल अप्रत्याशित था।

जिलाधिकारी ने स्वयं सभी के साथ बैठकर जलपान ग्रहण किया। उनके अनुभव सुने और उन्हे लंच बॉक्स, गमछा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सूचना विभाग की ओर से वार्षिक कैलेंडर भी भेंट किए गए। सभागार तालियो की गूंज से बार-बार गूंज उठा। वर्षो से चुपचाप झाड़ू उठाकर अपना कर्तव्य निभाने वाले कई सफाईकर्मी इस अवसर पर भावुक हो उठे। एक कर्मी ने कहा कि पहली बार नाम लेकर सम्मान मिला है। अब बच्चो को बताएंगे कि मेहनत कभी बेकार नही जाती। दूसरे ने कहा कि आदेश तो मिलते रहते है लेकिन सम्मान मिला तो लगा कि हमारी भी कद्र है। वही पिछले वर्ष भी जिलाधिकारी अस्मिता लाल की पहल पर श्रावणी महाशिवरात्रि मेले के सफाईकर्मियो के लिए रात्रि भोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन परोसा था तो वही शीर्ष अधिकारियो ने सभी के संग बैठकर भोजन किया था।

जनपद मे पहली बार सफाई योद्धाओ को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की यह पहल अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगी है। सम्मानित हुए सफाईकर्मियो ने भावुक स्वर मे कहा कि उन्हे मिला यह आदर उनके लिए जीवनभर की पूंजी है। और अब वे जुलाई मे आयोजित होने वाले आगामी महाशिवरात्रि मेले मे इससे भी बेहतर कार्य कर दिखाएंगे। उनका कहना था कि जब प्रशासन ने उनके परिश्रम को पहचान दी है तो वे भी दोगुने उत्साह और ऊर्जा के साथ जीरो वेस्ट मॉडल को और मजबूत करेंगे। इस दौरान सभी अधिशासी अधिकारियो की लीडरशिप की प्रशंसा करते हुए उन्हे भी सम्मानित किया गया।

प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश मे धार्मिक स्थलो का कायाकल्प हुआ है। काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या धाम और मथुरा की तर्ज पर अब पुरा महादेव मेला भी स्वच्छता और सुव्यवस्था की नई पहचान गढ़ रहा है। पुरा महादेव मेला इस वर्ष आस्था, पर्यावरण और प्रशासनिक उत्कृष्टता का अद्भुत संगम बनकर उभरा है। यह आयोजन दर्शाता है कि जब प्रशासनिक इच्छाशक्ति, जनभागीदारी और कर्मयोगियो का समर्पण एक साथ मिलते है। तो कोई भी लक्ष्य असंभव नही रहता।

जिला प्रशासन ने आस्था का सम्मान और स्वच्छता का संकल्प को धरातल पर उतारते हुए इसे पहली बार जीरो वेस्ट महोत्सव के रूप मे संपन्न कराया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थो मे शुमार श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर सदियो से श्रद्धालुओ की आस्था का केंद्र रहा है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यो से लाखो श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचे। भीड़, व्यवस्थाएं और चुनौतियो के बीच इस बार मेला परिसर की स्वच्छता और सुव्यवस्था ने सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप हर वर्ग के सम्मान की परंपरा को सुदृढ़ किया जा रहा है। सफाई कर्मियो का सार्वजनिक सम्मान उसी सोच का परिणाम है। जिसमे हर कार्य और हर कर्मी को समान महत्व दिया जाता है। इससे न केवल उनका मनोबल बढ़ा है बल्कि समाज मे सकारात्मक संदेश भी गया है। कि स्वच्छता सेवा नही बल्कि राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।

पुरा महादेव मेला इस बार स्वच्छता और सम्मान का उत्सव बन गया। जीरो वेस्ट महोत्सव के रूप मे आयोजित यह मेला मुख्यमंत्री के विजन, जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता और सफाईकर्मियो की अथक मेहनत का जीवंत प्रमाण है। भक्ति के साथ प्रकृति की रक्षा और कर्मयोगियो के सम्मान का यह संदेश अब दूर-दूर तक प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर एसडीएम अमरचंद वर्मा, डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, ज्योति शर्मा, ईओ हरिलाल पटेल, ईओ वीरज त्रिपाठी, ईओ आस्था पाठक, सीमा रघुवंशी, संदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button